Rajasthan Computer Instructor Exam Date 2026 Notice: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2026 (विज्ञापन संख्या 07/2026) का आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
यदि आपने भी इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो बोर्ड द्वारा जारी Rajasthan Computer Teacher Exam Date 2026, जिला आवंटन सूचना (Exam City Intimation) और RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।
Rajasthan Computer Instructor Exam Date 2026 Highlights
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, बेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक परीक्षा 2026 का आयोजन 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को दो-दो पारियों में किया जाएगा:
-
Basic Computer Instructor Exam Date: 22 अगस्त 2026 (शनिवार)
-
Senior Computer Instructor Exam Date: 23 अगस्त 2026 (रविवार)
-
Exam City Intimation Date: 14 अगस्त 2026 से उपलब्ध
-
Admit Card Download Date: 19 अगस्त 2026 से शुरू
Rajasthan Computer Instructor Exam Schedule 2026 (परीक्षा समय-सारणी)
कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 के अंतर्गत दोनों ही परीक्षाओं में दो-दो प्रश्न पत्र (Paper-1 एवं Paper-2) होंगे। परीक्षा का विस्तृत समय-सारणी इस प्रकार है:
1. बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा (22 अगस्त 2026)
-
प्रथम पाली (Paper 1): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
-
द्वितीय पाली (Paper 2): दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक
2. वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा (23 अगस्त 2026)
-
प्रथम पाली (Paper 1): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
-
द्वितीय पाली (Paper 2): दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक
Exam District Location & Admit Card 2026 (जिला आवंटन एवं एडमिट कार्ड)
-
परीक्षा जिला आवंटन (14 अगस्त 2026): बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों को आवंटित परीक्षा शहर/जिले की जानकारी 14 अगस्त 2026 को उनकी SSO ID पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे अभ्यर्थी अपनी यात्रा की पूर्व तैयारी कर सकते हैं।
-
प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड (19 अगस्त 2026): उम्मीदवार अपना मुख्य Provisional E-Admit Card 19 अगस्त 2026 से SSO ID और बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे।
-
ध्यान दें: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक या अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
How to Download RSSB Computer Anudeshak Admit Card 2026
अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले Rajasthan SSO Portal (
sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं। -
अपनी SSO ID और Password दर्ज करके लॉगिन करें।
-
Recruitment Portal सेक्शन में जाएं।
-
‘Get Admit Card’ विकल्प पर क्लिक करें।
-
Computer Instructor Joint Direct Recruitment 2026 का चयन करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे Download करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
-
परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (Aadhaar Card, Voter ID, driving license आदि) और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है।
-
परीक्षा समय से कम से कम 1.5 से 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें ताकि बायोमेट्रिक और फ्रिस्किंग प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।