Punjab SIR Draft Voter List 2026: पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद आज, 13 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जा रही है। इस लिस्ट में शामिल हर मतदाता को अपना नाम और अन्य जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए। SIR प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम अलग-अलग कारणों से ड्राफ्ट सूची से बाहर किए जाने की बात सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, 20 लाख से ज्यादा नाम ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं हो सकते हैं।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मतदाता ऑनलाइन अपने नाम की जांच कर सकेंगे। अगर किसी योग्य मतदाता का नाम सूची में नहीं मिलता है या नाम, उम्र, पता समेत कोई जानकारी गलत है तो उसके लिए दावा या आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित अवधि 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक रहेगी।
Punjab Draft Voter List 2026 में अपना नाम कैसे चेक करें?
पंजाब के मतदाता सबसे पहले Election Commission Voters’ Service Portal पर जाकर Search in Electoral Roll के जरिए अपना नाम चेक कर सकते हैं। यहां नाम, EPIC नंबर या अन्य जरूरी जानकारी के माध्यम से वोटर डिटेल्स सर्च की जा सकती हैं।
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की PDF उपलब्ध होने के बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्र और बूथ की सूची डाउनलोड की जा सकेगी। PDF डाउनलोड करने के बाद मोबाइल या कंप्यूटर में Search/Find ऑप्शन का इस्तेमाल कर अपना नाम या EPIC नंबर खोज सकते हैं।
नाम नहीं मिला तो क्या करें?
अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं मिलता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। मतदाता निर्धारित अवधि के दौरान दावा दर्ज करा सकते हैं। इसी तरह नाम, पता, उम्र या किसी अन्य जानकारी में गलती होने पर आपत्ति या सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है। दावों और आपत्तियों के निपटारे के बाद पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट 12 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाने का कार्यक्रम है।
पंजाब SIR draft voter list pdf download Click Here